Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले अंशुल कंबोज भारतीय टीम में शामिल

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम की एजबेस्टन में ऐतिहासिक टेस्ट जीत के हीरो आकाश दीप के बारे में कहा जा रहा है कि वह चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।

20 Jul 2025

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले अंशुल कंबोज भारतीय टीम में शामिल

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अंशुल को तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के कारण बैकअप के रूप में टीम में जोड़ा गया है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम की एजबेस्टन में ऐतिहासिक टेस्ट जीत के हीरो आकाश दीप के बारे में कहा जा रहा है कि वह चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में तेज गेंदबाज को इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान 30वां ओवर फेंकने के बाद कूल्हे को पकड़कर सावधानी से चलते हुए देखा गया। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। आकाश थोड़ी देर बाद मैदान पर लौटे, लेकिन उन्होंने कोई और ओवर नहीं फेंका। वह दिन के अंत में भारतीय टीम के तीन विकेट गिरने के बाद नाइट वॉचमैन के तौर पर बल्लेबाजी करने आए और 11 गेंदें खेली थीं।

अर्शदीप हाल ही में अभ्यास के दौरान लगी उंगली की चोट से उबर रहे हैं। हालांकि, अर्शदीप को अब तक खेले गए तीन मैचों में प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था।

कंबोज ने सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए टीम के लिए दो अनौपचारिक मैच खेला था। कंबोज ने इन मैचों में पांच विकेट लिए थे और दूसरे मैच में अर्धशतक भी लगाया था।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतयी टीम सीरीज में 2-1 से पीछे है। भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में चोटों ने भारतीय टीम की परेशानी जरूर बढ़ा दी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले अंशुल कंबोज भारतीय टीम
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम की एजबेस्टन में ऐतिहासिक टेस्ट जीत के हीरो आकाश दीप के बारे में कहा जा रहा है कि वह चोट से उबर रहे हैं, जिसके कारण वह म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News